बाहिर ग्राम में रावण का पुतला किया गया दहन

पाकुड़. मालपहाड़ी ओप थाना क्षेत्र के बाहिर ग्राम में दसवीं तिथि को रावण दहन किया गया.

पाकुड़. मालपहाड़ी ओप थाना क्षेत्र के बाहिर ग्राम में दसवीं तिथि को रावण दहन किया गया. श्रद्धालुओं ने रावण का पुतला बनाकर दहन किया. मालपहाड़ी ओपी पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजार किए गए थे. लोगों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष यहां पर रावण दहन का आयोजन किया जाता है. रावन दहन बुराई पर अच्छाई और धर्म पर अधर्म की जीत का प्रतीक है. भगवान श्रीराम ने इसी दिन रावण का वध करके अधर्म और अत्याचार का अंत किया था. रावण के पुतले का दहन इसी ऐतिहासिक विजय की याद में किया जाता है. वहीं ओपी प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्वक रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAGHAV MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >