रामनाथपुर ने इलेवन स्टार को एक गोल से किया पराजित

जयपुर बरूंगा पंचायत अंतर्गत एफसी क्लब भुईधारा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हो गया.

महेशपुर. प्रखंड के जयपुर बरूंगा पंचायत अंतर्गत एफसी क्लब भुईधारा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हो गया. टूर्नामेंट का फाइनल रामनाथपुर बनाम इलेवन स्टार रामपुर के बीच खेला गया. इसमें रामनाथपुर ने इलेवन स्टार की टीम को एक गोल से पराजित खिताब पर कब्जा जमाया. फाइनल में मुख्य रूप से उपस्थित झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां व प्रखंड उपाध्यक्ष जेम्स सुशील हेंब्रम ने दोनों टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मौके पर इकबाल हुसैन, डार्फी शेख, रायहान शेख, किरण शेख, मुताहार शेख, रहिबूल शेख, टीपू शेख, मुकबूल शेख, हराधून शेख, रफीकुल शेख आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >