रघुनाथपुर-त्रिकोणी सड़क निर्माण का विधायक हेमलाल मुर्मू ने किया शिलान्यास

विधायक हेमलाल मुर्मू ने रघुनाथपुर से त्रिकोणी सड़क निर्माण का शिलान्यास किया. 4 करोड़ की लागत से बनने वाली इस सड़क से दर्जनों गांवों को आवागमन में सुविधा मिलेगी.

प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा : विधायक हेमलाल मुर्मू ने रविवार को रघुनाथपुर से त्रिकोणी भाया हजारपुरा आरईओ सड़क निर्माण कार्य का फीता काटकर और नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. शिलान्यास से पूर्व ग्राम प्रधान दरबारी मरांडी एवं नायकी कार्तिक किस्कू ने आदिवासी परंपरा के अनुसार मरांग बुरू, गोसाई ऐरा और जाहेर ऐरा का आह्वान कर पूजा-अर्चना की. मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 4 करोड़ 8 लाख 89 हजार 100 रुपये की लागत से 4.9 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा. इस सड़क के बनने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और यह मार्ग प्रखंड मुख्यालय के साथ हिरणपुर बाजार को भी जोड़ेगा.

उन्होंने ग्रामीणों से निर्माण कार्य की निगरानी करने की अपील करते हुए कहा कि यदि संवेदक द्वारा किसी प्रकार की अनियमितता की जाती है तो इसकी सूचना तुरंत उन्हें दें. विधायक के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया. इसके बाद विधायक ने जरेडा द्वारा प्रखंड परिसर में स्थापित सोलर लाइट का भी नारियल फोड़कर उद्घाटन किया.

जरेडा के कार्यपालक अभियंता नेसिथ गौतम ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के 22 गांवों में सोलर लाइट लगाई गई है. इसकी देखरेख संवेदक द्वारा की जाएगी. प्रत्येक सोलर लाइट पोल पर टोल फ्री नंबर अंकित बोर्ड लगाया जाएगा, ताकि खराबी होने पर ग्रामीण सीधे जरेडा और संवेदक को सूचना दे सकें. मौके पर बीडीओ संजय कुमार, सीओ पवन कुमार, विधायक पुत्र विकास मुर्मू, रंजन साहा, जालपा हांसदा, अर्जुन मड़ैया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >