सीएम दाल-भात केंद्र में भोजन की गुणवत्ता की हुई जांच

बीडीओ दिलीप टुडू एवं सीओ मनोज कुमार ने रविवार को हिरणपुर डाक बंगला परिसर स्थित मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र का निरीक्षण किया.

हिरणपुर. बीडीओ दिलीप टुडू एवं सीओ मनोज कुमार ने रविवार को हिरणपुर डाक बंगला परिसर स्थित मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र का निरीक्षण किया. बीडीओ-सीओ ने स्वयं मुख्यमंत्री दाल-भात योजना केंद्र में भोजन कर गुणवत्ता की जांच की. साथ ही भोजन कर रहे लोगों से भी जानकारी प्राप्त की. वहीं परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की. रसोइ कक्ष का भी जायजा लिया. कहा कि भोजन निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल रखा जाए. वहीं केंद्र के आसपास साफ-सफाई का रखने का निर्देश केंद्र संचालक को दिया. हिरणपुर समाज कल्याण समिति के सदस्यों ने उपायुक्त के समक्ष जर्जर पुस्तकालय भवन के जीर्णोद्धार की मांग की गयी थी, जिसके आलोक में बीडीओ एवं सीओ ने पुस्तकालय भवन का भी निरीक्षण किया. मौके पर राजीव कुमार आदि कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >