फरार आरोपियों की सूची तैयार कर करें गिरफ्तारी : एसडीपीओ

महेशपुर. एसडीपीओ विजय कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में क्राइम मीटिंग की.

महेशपुर. एसडीपीओ विजय कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में क्राइम मीटिंग की. बैठक में महेशपुर पुलिस निरीक्षक बाबूराम भगत, थाना प्रभारी विकर्ण कुमार, पाकुड़िया थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह और रद्दीपुर ओपी प्रभारी विवेक कुमार मौजूद थे. इस दौरान एसडीपीओ ने क्षेत्र के विभिन्न थानों में लंबित कांडों, यूडी केस और पूर्व से लेकर हाल के महीनों तक प्रतिवेदित मामलों की समीक्षा की. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन किया जाए. अंतरराज्यीय अपराधियों पर विशेष निगरानी रखें. थानेदारों को निर्देश दिया कि जेल से छूटे अपराधियों, विशेषकर आर्म्स एक्ट, लूट और डकैती जैसे मामलों में संलिप्त लोगों पर नजर रखें. एसडीपीओ ने फरार आरोपियों की सूची तैयार कर उनका सत्यापन कर फरार वारंटियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. साथ ही नियमित रूप से दिवा, संध्या और रात्रि गश्ती करने को कहा. ताकि क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके. उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस को लगातार सक्रिय रहना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >