नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ जिला प्रशासन द्वारा प्रोजेक्ट प्रयास के तहत जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जेपीएससी प्रीलिम्स बूस्टर पावर रिवीजन कैंप की शुरुआत गुरुवार को की गयी. कैंप तीन दिनों तक चलेगा. मेगा लास्ट-मिनट रिवीजन सत्र का उद्देश्य अभ्यर्थियों को कम समय में अधिकतम तैयारी कराते हुए उन्हें सफलता के लिए तैयार करना है. इस दौरान अभ्यर्थियों को अंतिम समय की रणनीति, महत्वपूर्ण विषयों का विश्लेषण, संभावित प्रश्न, स्मार्ट रिवीजन तकनीक, अधिक अंक प्राप्त करने के उपाय, सामान्य त्रुटियों से बचाव तथा शॉर्ट ट्रिक्स की विस्तृत जानकारी दी जायेगी. उड़ान आइएएस एकेडमी के निदेशक अरुण अग्रवाल अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे. यह सत्र भगवान बिरसा मुंडा एजुकेशन सेंटर एंड लाइब्रेरी, पोस्ट ऑफिस के पास में आयोजित किया जा रहा है. उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के सभी जेपीएससी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे कैंप में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसका लाभ उठायें. तैयारी को अंतिम रूप दें.
जेपीएससी प्रीलिम्स अभ्यर्थियों के लिए पावर रिवीजन कैंप शुरू
मेगा लास्ट-मिनट रिवीजन सत्र का उद्देश्य अभ्यर्थियों को कम समय में अधिकतम तैयारी कराते हुए उन्हें सफलता के लिए तैयार करना है.
