अपराधकर्मियों पर पैनी नजर रखें थाना प्रभारी : इंस्पेक्टर

सर्किल इंस्पेक्टर अनिल कुमार गुप्ता ने थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये.

लिट्टीपाड़ा. लिट्टीपाड़ा सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय में मंगलवार को सर्किल इंस्पेक्टर अनिल कुमार गुप्ता ने थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. उन्होंने कानून व्यवस्था की समीक्षा की. थाना प्रभारियों को सख्ती से कानून का पालन करने का निर्देश दिया. बैठक में लंबित कांडों का निस्तारण करने, अपराध पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अवैध रूप से कोयला ढुलाई पर विशेष चौकसी रखने, रात्रि गश्ती करने का निर्देश दिया. मौके पर लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी रंजन कुमार, सिमलोंग ओपी प्रभारी बिनोद कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >