पुलिस ने कोयला लदा दो साइकिल किया जब्त

डूमरिया गांव के पास पुलिस ने कोयला लदा दो साइकिल को जब्त किया है.

लिट्टीपाड़ा. लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के डूमरिया गांव के पास पुलिस ने कोयला लदा दो साइकिल को जब्त किया है. जानकारी के अनुसार अमड़ापाड़ा कोल क्षेत्र से कोयला की तस्करी अनवरत जारी है. इसे रोकने के लिए एसपी के निर्देश पर पुलिस क्षेत्र में छापेमारी कर रही है. इसी दरम्यान मंगलवार को अमड़ापाड़ा डूमरिया पीडब्लूडी पथ पर दो व्यक्ति साइकिल से अवैध धुलाई कर कोयला लेकर जा रहे थे. पुलिस को देखते ही साइकिल छोड़कर फरार हो गये. पुलिस ने कोयले व साइकिल को जब्त कर थाना में रखा है. थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध धंधा को फलने फूलने नहीं दिया जायेगा. कोयला व साइकिल मालिक का पता लगाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >