पाकुड़ः पाकुड़िया थाना क्षेत्र के सोरला गांव में एक दिव्यांग व्यक्ति के घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों के घर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है.
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के नलहटी थाना क्षेत्र स्थित नईमुद्दीन मौला, जहीर शेख, खैरुल शेख, निपेल शेख और इकबाल शेख के घरों पर जाकर आरोपियों को 30 दिनों के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है.
थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने बताया कि मामले के कुछ नामजद आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि पांच आरोपी अब भी फरार हैं. इस दौरान एसआई रामप्रताप सिंह, एएसआई चंद्रानंद ठाकुर, नलहटी थाना पुलिस तथा सशस्त्र बल की संयुक्त टीम मौजूद थी.
ये भी पढ़ें: JPSC Scam: पलामू में CID की रेड, JPSC से नियुक्त शिक्षक संतोष सिंह और पारा शिक्षक के दस्तावेज जब्त
