पुलिस ने असामाजिक तत्वों से निबटने के लिए किया मॉक ड्रिल

पाकुड़. पुलिस प्रशासन ने दुर्गापूजा के दौरान आगजनी व असामाजिक तत्वों से निबटने के लिए तैयारी पूरी कर ली है.

प्रतिनिधि, पाकुड़. पुलिस प्रशासन ने दुर्गापूजा के दौरान आगजनी व असामाजिक तत्वों से निबटने के लिए तैयारी पूरी कर ली है. मंगलवार को मालपहाड़ी ओपी अंतर्गत बहिरग्राम पंडाल व मेला परिसर में माक ड्रिल का आयोजन हुआ. इसमें भीड़ नियंत्रण, आगजनी से निबटने और शांति व्यवस्था बनाए रखने का अभ्यास किया गया. अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आग से सावधानियां एवं आग लगने पर क्या करना चाहिए, की जानकारी दी. मॉक ड्रिल में पुलिस बल को हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर और लाठी जैसे उपकरणों से लैस किया गया था, जिसका उपयोग भीड़ को नियंत्रित करने के लिए किया गया. पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि त्योहार के दौरान शांति और व्यवस्था बनी रहे. ओपी प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि दुर्गापूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने को लेकर जिला पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है. असामाजिक तत्वों से निबटने को लेकर तैयार है. उन्होंने क्षेत्रवासियों से शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की. कहा, पुलिस प्रशासन हमेशा आपके साथ में है. यदि किसी प्रकार की कोई परेशानी होती है तो इसकी सूचना जिला नियंत्रण कक्ष वह स्थानीय थाने को दें. पुलिस कार्रवाई करेगी. वहीं अग्निशमन पदाधिकारी रमेश सिंह ने आग से बचाव को लेकर जानकारी दी. कहा कि आग से बचने के लिए के लिए पूजा पंडालों समितियों को जानकारी दी जा रही है. स्मोक डिटेक्टर लगाने, बिजली के उपकरणों की ठीक से जांच करने, आग लगने की स्थिति में आपातकालीन नंबर पर फोन करने की सलाह दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAGHAV MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >