पुलिस ने दो युवक को अवैध देसी कट्टा के साथ पकड़ा

फरक्का. पश्चिम बंगाल के रेजीनगर थाने की पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

फरक्का. पश्चिम बंगाल के रेजीनगर थाने की पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात्रि में रेजिनगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेजीनगर थाना क्षेत्र के तोकिपुर के चौकना मोड़ से दो संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. तलाशी के बाद पुलिस ने उसके पास से अवैध एक देसी कट्टा एवं दो गोली बरामद किया. पकड़े गए युवक की पहचान सुखचंद शेख एवं उसके साथी नुर्ताज शेख है, जो बहरमपुर थाना क्षेत्र के टिकटिकी पाड़ा का निवासी है. रेजिनगर थाना प्रभारी उत्पल दास ने बताया कि दोनों बहरमपुर से एक मोटरसाइकिल से आ रहा थे. संदिग्ध अवस्था में पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जाने के बाद मामले का खुलासा हुआ. गिरफ्तार दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bikash jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >