पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पाकुड़. मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पाकुड़. मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, तेजी व लापरवाही से वाहन चलाकर एक व्यक्ति को जख्मी कर देने के मामले में कालिदासपुर निवासी भैया सोरेन को गिरफ्तार किया गया है. वहीं महिला उत्पीड़न मामले में झिकरहट्टी निवासी मनवारुल शेख को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. मामले को लेकर मुफ्फसिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि उक्त दोनों आरोपियों पर न्यायालय की ओर से वारंट जारी था. न्यायालय के निर्देश के आलोक में दोनों को गिरफ्तार किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >