पाकुड़िया. प्रखंड सभागार में सोमवार को पोषण पखवाड़ा के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान पोषण सखी, आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं को राष्ट्रीय पोषण अभियान की तहत शपथ दिलाई गयी. शपथ में बच्चों, महिलाओं और किशोरियों को कुपोषण मुक्त व स्वस्थ बनाने का संकल्प दिलाया गया. झामुमो नेत्री उपासना मरांडी ने कहा कि 9 से 23 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है. इस दौरान जीवन के पहले 1000 दिनों के महत्व, कुपोषण प्रबंधन और बच्चों में बढ़ते मोटापे की रोकथाम को लेकर जागरुकता फैलाई जायेगी. सेविकाओं द्वारा लगाये गये स्टॉल का निरीक्षण किया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सेविकाओं को प्रशस्ति-पत्र दिया. दो लाभुकों की गोद भराई और दो बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया. मौके पर पर्यवेक्षिका, सेविकाएं और पोषण सखियां मौजूद रहीं.
किशोरियों को कुषोषण मुक्त बनाने का लिया संकल्प
पाकुड़िया. प्रखंड सभागार में सोमवार को पोषण पखवाड़ा के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
