आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण को लेकर दिलाई गयी शपथ

महेशपुर. प्रखंड के लखीपुर व रोलाग्राम आंगनबाड़ी केंद्र में शनिवार को पोषण के तहत शपथ दिलाई गयी.

महेशपुर. प्रखंड के लखीपुर व रोलाग्राम आंगनबाड़ी केंद्र में शनिवार को पोषण को लेकर शपथ दिलाई गयी. सीडीपीओ नीलू रानी की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुई. सीडीपीओ नीलू रानी ने गर्भवतियों व महिलाओं को संतुलित आहार लेने, प्रसव पूर्व नियमित जांच कराने सहित स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की अपील की. कहा कि गर्भवतियों को पेट में पल रहे बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रहे. गर्भवती महिलाओं को पोषण संबंधी जानकारी दी गयी. प्राथमिक स्कूलों के पास स्थि एडब्ल्यूसीएस के चिह्नितिकरण अभियान को लेकर भी जानकारियां दी गयी. मौके पर महिला पर्यवेक्षिका डिंपल प्रियंका, कंप्यूटर ऑपरेटर उदय रविदास, सेविका सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >