पिकअप ने पीछे से बस में मारा धक्का, कोई हताहत नहीं

दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर धुंदापहाड़ी गांव के समीप सोमवार को एक पिकअप वैन ने यात्री वाहन को पीछे से धक्का मार दिया.

लिट्टीपाड़ा. दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर धुंदापहाड़ी गांव के समीप सोमवार को एक पिकअप वैन ने यात्री वाहन को पीछे से धक्का मार दिया. हालांकि इस घटना में दोनों ही वाहन से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. जानकारी के अनुसार यात्री बस दुमका की ओर जा रही थी. भोगनाडीह की ओर से पिकअप वैन (जेएच-16एफ/ 0599) टेंट का समान लेकर पीछे से आ रही थी. वही पैसेंजर चढ़ाने के लिए बस धुंदापहाड़ी के समीप रुकी कि पिकअप ने बस को पीछे से ठोकर मार दिया. इस दुर्घटना में पिकअप वैन क्षतिग्रस्त हो गयी. इधर बस को कोई क्षति नहीं हुई. बस यात्री को लेकर रवाना हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >