पाकुड़िया में लोगों ने बाबा साहब को किया याद

पाकुड़िया. बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती सोमवार को एससी संगठन के प्रखंड अध्यक्ष सुकलाल मिर्धा के नेतृत्व में मनायी गयी.

पाकुड़िया. बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती सोमवार को एससी संगठन के प्रखंड अध्यक्ष सुकलाल मिर्धा के नेतृत्व में मनायी गयी. कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर चबूतरा स्थित आंबेडकर के चित्र पर पुष्पार्चन कर जयंती मनायी. इस अवसर पर सुकलाल मिर्धा ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला. कहा कि भारतीय संविधान निर्माता के जनक कहे जाने वाले बाबा साहेब की आज जयंती है, जो भारत ही नहीं बल्कि विश्व भर में 100 से भी ज्यादा देशों में मनाया जाता है. आंबेडकर ने जीवन भर छुआछूत, जातिवाद और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया. उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बनाया. कहा ””शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो. वहीं प्रखंड मुख्यालय परिसर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी आंबेडकर जयंती मनायी गयी. मौके पर डॉ मंजर आलम, बीपीएम प्रभात दास, लालबाबू मिर्धा, सुकलाल मिर्धा, रूपलाल मिर्धा, प्रसंजीत मिर्धा, ह्रिदयानंद भगत आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >