लंबित मामलों को शीघ्र निबटायें: सीआई

लंबित मामलों को शीघ्र निबटायें: सीआई

लिट्टीपाड़ा. सोमवार को लिट्टीपाड़ा सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता सर्किल इंस्पेक्टर अनिल कुमार गुप्ता ने की, जिसमें सर्किल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों ने भाग लिया. गोष्ठी में दर्ज कांडों की क्रमवार समीक्षा की गई. इंस्पेक्टर ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, अपराध नियंत्रण में सतर्कता, रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाने तथा फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी तेज करने का निर्देश दिया. साथ ही मंदिरों, स्कूल परिसरों की निगरानी, अवैध खनन पर नजर और वाहन जांच अभियान चलाने पर बल दिया. उन्होंने सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने की अपील भी की. गोष्ठी में लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, हिरणपुर थाना प्रभारी रंजन सिंह, सिमलोंग ओपी प्रभारी अरविंद कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >