बच्चों की गतिविधियों, व्यवहार और दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें अभिभावक: डीसी

उत्क्रमित उच्च विद्यालय, करियोडीह में डीसी ने अभिभावकों से बच्चों की समय पर स्कूल आने, पूरे गणवेश में रहने, होमवर्क जांचने, मोबाइल गेम से रोकने और दिनचर्या पर ध्यान देने को कहा। बाल विवाह के खिलाफ भी चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि कम उम्र में बच्चियों की शादी न करें क्योंकि इससे स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

मैट्रिक में राज्य में दूसरा स्थान लाने वाले उउवि, करियोडीह में बैठक प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा. बुधवार को उपायुक्त मनीष कुमार ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय, करियोडीह, में विद्यालय के अभिभावकों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि आपके बच्चों की मेहनत से विद्यालय ने राज्य में मैट्रिक की परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. अगले वर्ष प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए बच्चों को और अधिक मेहनत करनी होगी, साथ ही अभिभावकों को भी कड़ी मेहनत करनी होगी. उन्होंने कहा कि बच्चे प्रतिदिन समय पर और पूरे गणवेश में विद्यालय आएं, यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी अभिभावकों की है. अभिभावक विद्यालय से लौटने के बाद बच्चों के बैग की जांच करें और देखें कि उन्होंने क्या पढ़ा, क्या लिखा और शिक्षक ने क्या होमवर्क दिया है. उन्होंने कहा कि हर माता-पिता को बच्चों की गतिविधियों, व्यवहार और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना चाहिए और उन्हें मोबाइल पर गेम खेलने से रोकना चाहिए. उन्होंने बाल विवाह के खिलाफ बात करते हुए कहा कि बच्चियों की कम उम्र में शादी न करें, क्योंकि वे भविष्य की ताकत हैं. सरकार बच्चियों को कई तरह की छात्रवृत्तियां प्रदान करती है, जिससे कई परिवारों को सहयोग मिलता है. कम उम्र में शादी करने से बच्चे अस्वस्थ पैदा होंगे और उनकी मृत्यु भी हो सकती है या वे विभिन्न बीमारियों का शिकार हो सकते हैं. इस अवसर पर बीडीओ संजय कुमार, दुर्योधन साहा, बीपीओ आतिश भट्टाचार्य, प्रधान शिक्षक ऋषिराज चटर्जी, यमुना प्रसाद साहा, महेश्वरी कुमारी के अलावा कई अभिभावक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >