महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण के समर्थन में पार्टी : कांग्रेस

पाकुड़. कांग्रेस कमेटी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, मंजुला हांसदा और शाहनाज बेगम ने महिला आरक्षण बिल पर पार्टी का रुख स्पष्ट किया.

पाकुड़. कांग्रेस कमेटी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, मंजुला हांसदा और शाहनाज बेगम ने महिला आरक्षण बिल पर पार्टी का रुख स्पष्ट किया. नेताओं ने कहा कि कांग्रेस 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का समर्थन करती है. कहा कि जनगणना और परिसीमन के बाद सीटों की संख्या बढ़ाकर आरक्षण लागू करना अधिक प्रभावी होगा. हालांकि वर्तमान 543 सीटों पर भी 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के पक्ष में कांग्रेस है. नेताओं ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर सभी दलों को गंभीरता से काम करना चाहिए. कांग्रेस ने महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >