पाकुड़िया. बाजार में गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की वार्षिक रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ निकाली गई. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के रथ की रस्सी खींचकर आशीर्वाद प्राप्त किया. रथयात्रा से पहले काली मंदिर और दुर्गा मंदिर परिसर में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. आरती और प्रसाद वितरण के बाद दोपहर करीब तीन बजे रथ नगर भ्रमण के लिए रवाना हुआ. रथयात्रा बाजार के प्रमुख मार्गों से होते हुए दुर्गा मंदिर पहुंची, जहां रथ स्थापित किया गया. यहां अगले नौ दिनों तक पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान होंगे. यात्रा के दौरान ''जय जगन्नाथ''' के जयघोष से पूरा बाजार भक्तिमय माहौल में डूबा रहा. धार्मिक मान्यता के अनुसार रथयात्रा के दिन भगवान जगन्नाथ स्वयं भक्तों के बीच नगर भ्रमण करते हैं. रथ के दर्शन और उसकी रस्सी खींचने को विशेष पुण्यदायी माना जाता है.
जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा पाकुड़िया बाजार

जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा पाकुड़िया बाजार
Copied link
पाकुड़िया में भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। भक्तों ने रथ खींचकर आशीर्वाद लिया, पूरा बाजार जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंज उठा।