पाकुड़: अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा

पाकुड़ में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की बैठक में संगठन विस्तार और समाज के उत्थान पर चर्चा की गई। अगली बैठक 21 जुलाई को तलवाडांगा में होगी।

पाकुड़: अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, पाकुड़ की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार शाम आनंद कॉलोनी स्थित राजू नन्दन साहा के आवास पर संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता सुशील कुमार साहा ने की. इसमें समाज के कई प्रबुद्ध जनों ने हिस्सा लिया और सामाजिक कल्याण, विकास तथा उत्थान के विषयों पर गहन मंथन किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज को एकजुट करने और विकास कार्यों को गति देने के लिए इस तरह की बैठकें समयानुसार अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की जाएंगी. इसी कड़ी में अगली बैठक 21 जुलाई को तलवाडांगा में दीपक साहा के आवास पर प्रस्तावित है. समाज के कल्याण के लिए जल्द ही प्रखण्ड एवं नगर कमिटी का गठन किया जाएगा, जिसके बाद जिला कमिटी भी बनाई जाएगी. कमिटी गठन के कार्य को लेकर आगामी 30 जुलाई को आनंद कॉलोनी (बड़ी अलीगंज) में राजू नन्दन साहा के आवास पर एक वृहद बैठक का आयोजन किया जाएगा. इस बैठक में समाज के सभी गणमान्य लोगों से उपस्थित रहने की अपील की गई है, साथ ही समाज के इस प्रयास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मीडियाकर्मियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है. इस मौके पर मुख्य रूप से अशोक कुमार साहा, श्रवण कुमार साहा, अनिल कुमार साहा, सहदेव कुमार साह, सुशील कुमार, जनार्दन साहा, भूतनाथ साहा, जय प्रकाश साह, राजू नन्दन साहा, काली चरण साहा, शिव प्रसाद साहा और राजेश कुमार साहा उपस्थित थे. अंत में सभाध्यक्ष द्वारा पिछली बैठकों के प्रस्तावों की समीक्षा की गई और धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक के समापन की घोषणा की गई.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >