पाकुड़ के खिलाड़ियों का धनबाद में धमाल, पावरलिफ्टिंग-बॉडीबिल्डिंग में 5 ने जीते 6 पदक

धनबाद में 'किंग्स ऑफ झारखंड' में पाकुड़ के 5 खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 2 रजत, 2 कांस्य पदक जीतकर ज़िला का नाम रोशन किया. पूरी कहानी यहाँ पढ़ें.

पाकुड़ : धनबाद में 22 और 23 अगस्त को आयोजित राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग एवं बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता ‘किंग्स ऑफ झारखंड’ में पाकुड़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया. प्रतियोगिता में जिले के पांच खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में दो स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य समेत कुल छह पदक अपने नाम किए.

छह पदकों के साथ पाकुड़ के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, अर्घो ने जीते दो पदक

पावरलिफ्टिंग की 66 किग्रा सीनियर कैटेगरी में अर्घो कुमार गोन ने रजत पदक हासिल किया. वहीं बॉडीबिल्डिंग के 65 किग्रा भार वर्ग में उन्होंने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का दम दिखाया.

सब-जूनियर 83 किग्रा भार वर्ग में आशीष चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया. वहीं 93 किग्रा जूनियर कैटेगरी में शशि सौरव साहा ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया.

देव-अंकित ने भी जीते पदक, पाकुड़ में खुशी

इसके अलावा 66 किग्रा जूनियर कैटेगरी में देव कुमार ने रजत पदक, जबकि 59 किग्रा जूनियर कैटेगरी में अंकित शर्मा ने कांस्य पदक अपने नाम किया.

प्रतियोगिता के आयोजक जितेंद्र तांती रहे. बॉडीबिल्डिंग के निर्णायक मंडल में इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के सदस्य आरएस पांडा और जेपी मोंटी शामिल थे, जबकि पावरलिफ्टिंग के निर्णायक की भूमिका अनंतो घोष ने निभाई.

पाकुड़ के खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है. खिलाड़ियों की उपलब्धि को खेल जगत में जिले के लिए बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >