गर्मी शुरू होने से पहले ही पाकुड़ में लोगों को हो रही पानी की दिक्कत

पाकुड़ नगर. गर्मी का मौसम अभी पूरी तरह शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन शहर में पानी की किल्लत ने लोगों की अभी से ही चिंता बढ़ा दी है.

सिर्फ चार वार्डों में ही पहुंचा है शहरी जलापूर्ति का पानी, 17 वार्डों को अब भी इंतजार

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. गर्मी का मौसम अभी पूरी तरह शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन शहर में पानी की किल्लत ने लोगों की अभी से ही चिंता बढ़ा दी है. सुबह होते ही लोग की लंबी करातें पानी के लिए नलों के सामने नजर आ रहे हैं. स्थिति यह है कि पानी के लिए रोजाना संघर्ष आम हो गया है. शहर के कुल 21 वार्डों में से वार्ड संख्या एक से पांच को पहले ही ड्राई जोन घोषित किया जा चुका है. इन इलाकों में वर्षों से जल संकट बना हुआ है और इस साल स्थिति और भी गंभीर होती दिख रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी की आपूर्ति अनियमित है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है. प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2014 से 2024 के बीच भूजल स्तर में कुल 22 मीटर गिरावट दर्ज की गयी है यानी औसतन हर साल लगभग 0.975 मीटर पानी नीचे जा रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यही स्थिति बनी रही, तो आने वाले वर्षों में जल संकट और भयावह रूप ले सकता है. अप्रैल और मई की भीषण गर्मी में स्थिति और भी खराब हो सकती है.

300 फीट के बाद भी पानी मिलना हुआ मुश्किल

लगातार भूजल स्तर नीचे चले जाने के कारण पानी को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बोरिंग करने पर 300 फीट के बाद भी पानी मिलना मुश्किल हो जा रहा है. इससे लोगों की ओर भी चिंता बढ़ने लगी है. शहर के कई इलाकों में तो अभी से ही कुएं सूखने लगे है. चापानल भी दम तोड़ना शुरू कर दिया है.

पीने व नहाने के लिए लोगों को खरीदना पड़ता है पानी

गर्मी आते ही शहर में पानी की किल्लत शुरू हो जाती है. कई वार्डों में तो पानी भूगर्भ का पानी मिलना नामुमकिन सा हो जाता है. शहरवासी गर्मी के अलावा अन्य दिनों में भी पीने के लिए पानी खरीदते हैं. वहीं, गर्मी आते ही नहाने व अन्य कार्य के लिए भी पानी खरीदने को मजबूर हो जाते हैं. शहरी जलापूर्ति योजना के तहत चार वार्डों तक गंगा का पानी पहुंच चुका है. जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 04 के अलावा 19 से 21 नंबर वार्ड तक शहरी जलापूर्ति योजना के तहत गंगा का पानी पहुंच चुका है. इस बार गर्मी में वह इस योजना का लाभ ले पाऐंगे. हालांकि अब भी शेष 17 वार्ड में शहरी जलापूर्ति योजना के तहत पानी नहीं पहुंच पाया है.

बोले पदाधिकारी

गर्मी को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गयी है. खराब पड़े चापानलों के अलावा बोरिंग को भी दुरूस्त कराया जा रहा है. वार्ड नंबर चार के अलावा वार्ड नंबर 19 से 21 तक शहरी जलापूर्ति योजना का लाभ मिलने लगा है. अन्य वार्डों के लिए भी कार्य तेजी से पूर्ण कराया जा रहा हैं.

-अमरेंद्र चौधरी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद इस बार पानी की समस्या लोगों को नहीं होने दिया जायेगा, जहां भी खराब चापानल व बोरिंग है उसे मरम्मत कराने का काम किया जा रहा है. अभी तक चार वार्डों में शहरी जलापूर्ति योजना का पानी पहुंचाया गया है. प्रयास यही है कि अन्य 17 वार्डों में भी इसी साल शहरी जलापूर्ति योजना के तहत पानी पहुंचाया जाय.

-राणा ओझा, उपाध्यक्ष, नगर परिषद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >