बीएलबीसी की बैठक में जन-धन खाता खोलने की हुई चर्चा

हिरणपुर. प्रखंड सभागार में गुरुवार को बीएलबीसी की बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ टुडू दिलीप ने की.

प्रतिनिधि, हिरणपुर. प्रखंड सभागार में गुरुवार को बीएलबीसी की बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ टुडू दिलीप ने की. इस बैठक में एलडीएम आनंद मोहन, एसबीआइ शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक तोड़ाई शाखा प्रबंधक प्रदीप बाबू हेम्ब्रम, प्रखंड समन्वयक सह जिला रिसोर्स पर्सन प्रवीण होरो, बीटीएम मो जुनैद उपस्थित रहे. बैठक में जन-धन खाता खोलने एवं पूर्व में खुले खाते का ई-केवाईसी करने पर चर्चा की गयी. एलडीएम के द्वारा बताया गया कि बैंक के माध्यम से इन कार्यों के लिए पंचायतों में कैंप लगाया जा रहा है. 21 जुलाई को घाघरजानी पंचायत भवन, 23 जुलाई को मोहनपुर पंचायत में, 7 अगस्त को मंझलाडीह पंचायत भवन में, 11 अगस्त को हाथकाठी पंचायत भवन में, 13 अगस्त को केन्दुआ पंचायत भवन में व 18 अगस्त को सुंदरपुर पंचायत भवन में कैंप की तिथि निर्धारित है. उक्त कैंप में ई-केवाईसी, जन-धन खाता को सक्रिय करना, नये जन-धन खाता खोलना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा एवं जीवन सुरक्षा बीमा जैसे कार्य करवाए जाएंगे. पंचायतों में लगने वाले कैंप के लिए मो जुनैद, बीटीएम को नोडल बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >