तेज रफ्तार बाइक से गिरकर एक की मौत, युवक घायल

महेशपुर- गुम्मामोड मुख्य सड़क के बलियादडांगाल क्रशर के पास हादसा.

प्रतिनिधि, महेशपुर महेशपुर- गुम्मामोड मुख्य सड़क के बलियादडांगाल क्रशर के पास तेज रफ्तार बाइक से गिर जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार महेशपुर चांडालमारा भिलाई निवासी दुबई हेंब्रम (42) और उसके भतीजे मोहन हेंब्रम (30) बाइक (जेएच 10बीपी 3504) में सवार होकर अपने रिश्तेदार के घर अमरापाड़ा-रांगा गांव से बाइक में सवार होकर महेशपुर भिलाई गांव लौट रहा था. इसी दरम्यान महेशपुर बलियाडांगाल क्रशर के पास नियंत्रित खो बैठा. जिससे वे सड़क पर ही गिर पड़ा. घटना इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया. घटनास्थल के आसपास के लोगों ने महेशपुर पुलिस को सूचना दी. जहां महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा व एएसआइ भीम रजक दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर घायलों को महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दुबई हेंब्रम को मृत घोषित कर दिया. वहीं मोहन हेंब्रम की प्राथमिक इलाज करते हुए बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल रामपुरहाट रेफर कर दिया. उधर, महेशपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर व बाइक जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >