लिट्टीपाड़ा में दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

लिट्टीपाड़ा. थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि दो अन्य व्यक्ति घायल हो गये.

लिट्टीपाड़ा. थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि दो अन्य व्यक्ति घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, पहली घटना शुक्रवार देर रात लिट्टीपाड़ा-घरमपुर मुख्य सड़क पर बासजोड़ी गांव के समीप हुई, जहां जोरडीहा गांव निवासी त्रिमोन बेसरा सोनधानी गांव से साइकिल से अपने घर जोरडीहा आ रहा थे कि बाँसजोरी गांव से समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना ग्रामीणों की ओर से पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उठाकर हॉस्पिटल लाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के पाकुड़ रेफर कर दिया. परिजनों द्वारा पाकुड़ ले जाने के क्रम में घायल ने दम तोड़ दिया. वहीं दूसरी घटना शनिवार को पतड़ापाड़ा आरइओ सड़क पर हुई, जहां हैठबंधा गांव निवासी सोलेमान हेंब्रम (35) व मुंशी हेंब्रम (45) अपनी बाइक से पतड़ापाड़ा से घर जा रहा थे कि गांव के बाहर मोड़ में बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इससे मोटरसाइकिल में सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों को पुलिस उठाकर हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ रेफर कर दिया. थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिसे डॉक्टरों ने रेफर कर दिया है. मृतक त्रिमोन बेसरा के परिजनों के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने के लिखित आग्रह पर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >