15 अगस्त को भाजपा निकालेगी हर घर तिरंगा यात्रा

बैठक में बताया गया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पाकुड़ जिले में हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा.

कैप्शन- बैठक करते मुख्य अतिथि बबलू भगत व मौजूद कार्यकर्तासंवाददाता, पाकुड़ भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को बैठक की गयी. इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बबलू भगत व प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी शामिल हुए. बैठक में बताया गया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पाकुड़ जिले में हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा. इसको लेकर जिले के सभी 12 मंडलों में बैठक कर सफल बनाने को लेकर चर्चा की जायेगी. तिरंगा यात्रा के माध्यम से न केवल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को जन-जन तक पहुंचाने के बारे में बताया गया बल्कि देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को भी जगाने की भी बात कही गयी. सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से यात्रा में सक्रिय भागीदारी की भी अपील की गयी. अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बबलू भगत ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व 14 अगस्त को पार्टी विभाजन विभीषिका दिवस भी मनायेगी. 10 से 14 अगस्त तक सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकलेगी. 12 से 14 अगस्त तक शहीद स्मारकों, प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा. 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों, प्रतिष्ठानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा फहराने का आग्रह किया जायेगा. प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी ने कहा कि भाजपा ने तिरंगा यात्रा की योजना बनायी है, जिसका उद्देश्य ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न मनाना और आतंकवाद के खिलाफ देश की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करना है. बैठक में जिला अध्यक्ष अमृत पांडे, हिसाबी राय, अनुग्रहित प्रसाद साह, मीरा प्रवीण सिंह, रूपेश भगत, जामू मरांडी, विवेकानंद तिवारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >