एनटीपीसी ने फरक्का में लगाये 200 से ज्यादा पौधे

एनटीपीसी फरक्का ने ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ थीम पर स्वच्छता ही सेवा अभियान का सफल आयोजन 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक किया.

फरक्का. एनटीपीसी फरक्का ने ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ थीम पर स्वच्छता ही सेवा अभियान का सफल आयोजन 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक किया जा रहा है. इसका नेतृत्व एचओपी रमाकांत पांडा ने किया. कार्यक्रम के माध्यम से समुदाय में स्वच्छता और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया, जिसकी शुरुआत स्वच्छता की शपथ से हुई. इस क्रम में एफएचसी टाउनशिप में वॉकथॉन व ‘स्वच्छता सेल्फी’ आयोजित हुई. इसके बाद ‘एक पेड़ मां के नाम’ का आयोजन पीटीएस टाउनशिप और सैयद प्रोफेसर नुरूल हसन कॉलेज में हुआ. इन दोनों जगहों में 200 से अधिक पौधे लगाये गये. एनटीपीसी टीटीएस मोड़, न्यू फरक्का बस स्टैंड और फीडर कैनाल रोड के साथ-साथ एफएचसी बाजार में स्वच्छता और सफाई को बढ़ावा देने के लिए सफाई अभियान चलाया गया. वहीं, बाल भवन के छात्रों ने ‘वेस्ट टू आर्ट’ पहल में भाग लिया, जबकि डीपीएस स्कूल ने ‘वेस्ट टू आर्ट’ कार्यक्रम पर जागरूकता सत्र आयोजित हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >