जिले के 872 अयोग्य राशन कार्डधारियों को नोटिस जारी

पाकुड़ जिला आपूर्ति कार्यालय ने अमड़ापाड़ा, पाकुड़ और महेशपुर प्रखंडों में 872 कार्डधारियों की जांच कर अनियमितताओं का पता लगाया है। कई कार्डधारक इनकम टैक्स भुगतानकर्ता, जीएसटी रजिस्ट्रेंट, वाहन स्वामी या पंजीकृत उद्यमी हैं, जो अपनी वास्तविक स्थिति छिपाकर राशन उठा रहे थे। इनके खिलाफ नोटिस जारी कर दो दिनों में जवाब मांगा गया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि जांच अभियान जारी है और अयोग्य कार्डधारियों के राशन कार्ड रद्द कर ऑनलाइन उठाए गए अनाज की राशि बाजार दर पर 12% ब्याज सहित वसूल की जाएगी। अन्य प्रखंडों की जांच भी चल रही है।

प्रतिनिधि, पाकुड़. जिला आपूर्ति कार्यालय ने अयोग्य लाभुकों द्वारा गलत तरीके से अनाज उठाव करने के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है. कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, अमड़ापाड़ा, पाकुड़ और महेशपुर प्रखंड में हुई जांच के दौरान कुल 872 कार्डधारियों में अनियमितताएं पाई गई हैं, जिनके खिलाफ नोटिस जारी किया गया है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि पूरे जिले में चरणबद्ध तरीके से जांच अभियान चलाया जा रहा है. अब तक तीन प्रखंडों की जांच पूरी की जा चुकी है, जिसमें कार्डधारियों को शो-कॉज नोटिस दिया गया है. नोटिस मिलने के दो दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है. जांच में यह पाया गया कि कई कार्डधारी इनकम टैक्स भुगतान करने वाले, जीएसटी रजिस्ट्रेंट, चार पहिया वाहनों के मालिक तथा सरकार द्वारा पंजीकृत फर्म या उद्यम चलाने वाले व्यक्ति हैं. इन लोगों ने अपनी वास्तविक आय और स्थिति छिपाकर ऑनलाइन राशन का उठाव किया था. अधिकारियों ने बताया कि ऐसे सभी अयोग्य कार्डधारियों के राशन कार्ड रद्द कराए जाएंगे, साथ ही ऑनलाइन उठाए गए अनाज की राशि को बाजार दर पर 12 प्रतिशत ब्याज के साथ वसूल किया जायेगा. जांच अन्य प्रखंडों में भी जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAGHAV MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >