प्रोपर्टी टैक्स जमा करने के लिए 850 बकायेदारों को नोटिस जारी

होल्डिंग टैक्स के बकायेदारों को नोटिस निर्गत किया गया है.

पाकुड़. होल्डिंग टैक्स के बकायेदारों को नोटिस निर्गत किया गया है. नगर परिषद कार्यालय के अनुसार शहरी क्षेत्र में 850 लोगों को होल्डिंग टैक्स जमा करने को लेकर नोटिस जारी किया गया है. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने बताया 2024-25 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए राजस्व संग्रहण की समीक्षा की गयी. इस दौरान पता चला कि 850 प्रॉपर्टी टैक्स के बकायेदारों ने करीब 11 लाख रुपये जमा नहीं किया है. इसको लेकर 850 प्रॉपर्टी टैक्स के बकायेदारों को कार्यालय की तरफ से नोटिस किया गया है. सभी बकायेदारों को बकाया टैक्स का भुगतान जल्द से जल्द करने को निर्देश दिया गया है. बताया कि टैक्स जमा करने को लेकर 15 दिनों का समय दिया गया है. बकाया राशि पर प्रति माह एक प्रतिशत की दर से पेनल्टी लागू है. उन्होंने कहा कि अगर नोटिस के उपरांत भी भवन मालिक होल्डिंग टैक्स जमा नहीं करते हैं, तो आगे आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >