नौ मुखियाओं को आइआइएम बोधगया में मिलेगा प्रशिक्षण

जिले की नौ मुखिया आइआइएम बोधगया में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी.

पाकुड़. जिले की नौ मुखिया आइआइएम बोधगया में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी. 8 मार्च से 12 मार्च तक होने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुखियाओं को प्रबंधन विकास से अवगत कराया जायेगा. इसे लेकर पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार ने पाकुड़ जिले के नौ मुखियाओं का चयन किया है. इसमें अमड़ापाड़ा प्रखंड के बोहरा पंचायत की मुखिया क्रांति कुमारी, हिरणपुर प्रखंड के तोड़ाई पंचायत की मुखिया तेरेसा टुडू, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के तालपहाड़ी पंचायत की मुखिया मीनू हांसदा, महेशपुर प्रखंड के शहरग्राम पंचायत की मुखिया सुजाता हेंब्रम, पोखरिया पंचायत की मुखिया सुरुधनी मुर्मू, पाकुड़ प्रखंड के दादपुर पंचायत की मुखिया बड़की हेंब्रम, मालपहाड़ी पंचायत की मुखिया सविता हेंब्रम एवं पाकुड़िया प्रखंड के बन्नोग्राम पंचायत की मुखिया अनीता हेंब्रम एवं तेतुलिया पंचायत की मुखिया मोनिका हेंब्रम प्रशिक्षण में भाग लेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >