तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से नाइट गार्ड घायल

हिरणपुर थाना के सामने मंगलवार रात तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे नाइट गार्ड धीरेन यादव (62) को टक्कर मार दी। घटना में नाइट गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक चालक आकाश दत्ता (18) भी जख्मी हुआ। दोनों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। नाइट गार्ड का दाहिना पैर टूट गया था और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिफर कर दिया गया है। बाइक चालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्रतिनिधि, हिरणपुर. थाना के सामने मंगलवार देर रात तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे नाइट गार्ड को टक्कर मार दी. हादसे में नाइट गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक चालक भी जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों व पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिरणपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया. जानकारी के अनुसार सुंदरपुर निवासी नाइट गार्ड धीरेन यादव (62) ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी सुंदरपुर निवासी आकाश दत्ता (18) की बाइक ने उन्हें धक्का मार दिया. टक्कर से नाइट गार्ड का दाहिना पैर टूट गया. पुलिस ने घायल चालक को हिरासत में लेकर अस्पताल भेजा. नाइट गार्ड को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >