महेशपुर के नये थाना प्रभारी रवि शर्मा ने दिया योगदान

महेशपुर. महेशपुर थाने में नये थाना प्रभारी रवि शर्मा ने मंगलवार को योगदान दिया है.

महेशपुर. महेशपुर थाने में नये थाना प्रभारी रवि शर्मा ने मंगलवार को योगदान दिया है. वही महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा ने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बरकरार रखना मेरी पहली प्राथमिकता है. आम जनता की सुरक्षा करना हमारी जिम्मेवारी है. थाना क्षेत्र की जनता को कोई भी परेशानी होती है तो वे सीधे थाना में संपर्क कर सकते हैं. जनता पुलिस प्रशासन का साथ दें. पुलिस हमेशा उनकी सुरक्षा के लिए तैयार रहेगी. बताते चलें कि नए थाना प्रभारी इसके पहले भी महेशपुर थाने में ही एसआई के पद से सेवा दे चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >