खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ की थीम पर पाकुड़ में राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम शुरू

पाकुड़ में 'खेलेगा भारत, जीतेगा भारत' थीम पर राष्ट्रीय खेल दिवस का तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू. खेल प्रबंधन संगोष्ठी व प्रतियोगिताओं का आयोजन.

पाकुड़ : राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर जिले में तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ. ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ की थीम और ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न खेल, जागरूकता और प्रशिक्षण गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं.

कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार लाल, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन और जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से मेजर ध्यानचंद के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित कर किया.

मेजर ध्यानचंद के योगदान को किया याद

मौके पर अतिथियों ने मेजर ध्यानचंद के भारतीय हॉकी और खेल जगत में योगदान को याद किया. उन्होंने कहा कि ध्यानचंद का अनुशासन, समर्पण और खेल के प्रति प्रतिबद्धता आज भी खिलाड़ियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है.

खिलाड़ियों को दिया खेल प्रबंधन का प्रशिक्षण

कार्यक्रम के तहत खिलाड़ियों के लिए ‘खेल प्रबंधन’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गयी. इसका संचालन डॉ. प्रो. वैदेश चंद्र लाल दास ने किया. उन्होंने खेल के दौरान खिलाड़ियों के सामने आने वाली चुनौतियों, समस्याओं और उनके समाधान के तरीकों की जानकारी दी.

संगोष्ठी में खेल में अनुशासन, सकारात्मक सोच और बेहतर प्रबंधन के महत्व पर भी चर्चा की गयी.

तीन दिनों तक होंगी खेल व जागरूकता गतिविधियां

जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस महान खिलाड़ियों को याद करने के साथ खेल और शारीरिक गतिविधियों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का अवसर है. उन्होंने युवाओं और खिलाड़ियों से नियमित खेल गतिविधियों में भाग लेने तथा फिटनेस पर ध्यान देने की अपील की.

उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान जिले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं, प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >