29 प्रत्याशियों ने कटवाये नाजिर रसीद, वार्ड 17 से एक ने किया नामांकन

नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है.

पाकुड़ नगर. नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है. नामांकन के दूसरे दिन वार्ड पार्षद पद के लिए वार्ड 17 से एक प्रत्याशी उमर अंसारी ने अपना नामांकन पर्चा भरा है. वहीं शुक्रवार को विभिन्न वार्डों के लिए 29 प्रत्याशियों ने नाजिर रसीद कटवाया है. वार्ड 1 से दो, वार्ड 2 से एक, वार्ड 3 से तीन, वार्ड 4 से एक, वार्ड 6 से दो, वार्ड 9 से एक, वार्ड 10 से तीन, वार्ड 11 से दो, वार्ड 12 से दो, वार्ड 13 से एक, वार्ड 14 से एक, वार्ड 15 से एक, वार्ड 16 से दो, वार्ड 17 से तीन, वार्ड 18 से दो, वार्ड 20 से एक और वार्ड 21 से एक उम्मीदवार ने नाजिर रसीद कटवाया है. आयोग के अनुसार, नाजिर रसीद के माध्यम से कुल बीस हजार रुपये का नामांकन शुल्क जमा किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >