शव बरामदगी मामले में हत्या का केस दर्ज

करणडांगा गांव के पोखर निकट एक युवक का शव बरामद मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया है.

हिरणपुर. करणडांगा गांव के पोखर निकट एक युवक का शव बरामद मामले में केस दर्ज किया गया है. करणडांगा निवासी हबीबन बेबा की शिकायत पर थाना कांड संख्या 7/25 में हत्या का मामला दर्ज किया गया है. बताया है कि पुत्र असराफुल अंसारी (30 वर्ष) को रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे बगल के ग्राम शिवनगर, कुसुमटोला निवासी उस्मान अंसारी अपने साथ घर ले गये थे. इसके बाद पुत्र रातभर घर नहीं आया. इसके बाद सुबह करीब साढ़े 7 बजे सूचना मिली कि पुत्र का सिर कुचलकर शव को करणडांगा के खेसर पोखर के निकट फेंक दिया गया है. इस बाबत थाना प्रभारी रंजन कुमार ने बताया कि दिए आवेदन के आधार पर पर उस्मान अंसारी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है. इसकी छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >