इंटेक वेल में तकनीकी खराबी से जलापूर्ति ठप, नगर परिषद ने किया निरीक्षण

पाकुड़ के पुठीमारी स्थित इंटेक वेल में तकनीकी खराबी से जलापूर्ति बाधित. नगर परिषद अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण कर जल्द सुधार का दिया आश्वासन.

पाकुड़। पुठीमारी स्थित इंटेक वेल में तकनीकी खराबी के कारण शहरी जलापूर्ति योजना प्रभावित होने से शहरवासियों को हो रही परेशानी के बीच मंगलवार को नगर परिषद के अधिकारियों ने इंटेक वेल का निरीक्षण किया. नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल, कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र चौधरी सहित पीएचईडी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्मियों से तकनीकी खराबी की जानकारी ली.

नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल ने कहा कि इंटेक वेल में आई तकनीकी खराबी के कारण शहरवासियों को शहरी जलापूर्ति योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. लोगों की शिकायत के बाद स्थल का निरीक्षण कर स्थिति की जानकारी ली गई है. जल्द से जल्द जलापूर्ति व्यवस्था बहाल करने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं.

वहीं, कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण शहरी जलापूर्ति योजना प्रभावित हुई है. लोगों की समस्या को देखते हुए इंटेक वेल का निरीक्षण किया गया है. खराबी दूर करने के लिए पीएचईडी अधिकारियों से संपर्क किया गया है और समाधान की रूपरेखा तैयार की जा रही है. जल्द ही तकनीकी समस्या दूर कर शहरवासियों को नियमित जलापूर्ति शुरू कराई जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >