सात सड़कों का सांसद व विधायक ने किया शिलान्यास

झामुमो कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने आदिवासी परंपरा के अनुसार दोनों जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया.

प्रतिनिधि, महेशपुर महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़क संपर्क मजबूत करने की दिशा में शुक्रवार को सांसद विजय हांसदा और विधायक प्रो स्टीफन मरांडी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बननेवाली सात सड़क निर्माण परियोजनाओं का संयुक्त रूप से शिलान्यास किया. इसमें झामुमो कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने आदिवासी परंपरा के अनुसार दोनों जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया. सांसद विजय हांसदा और विधायक प्रो स्टीफन मरांडी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें विकास की मजबूत आधारशिला होती हैं. इन परियोजनाओं के पूरा होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी. गांवों का संपर्क मुख्य सड़कों व बाजारों से बेहतर होगा. मौके पर अब्दुल वदूद, पिंकु शेख, अनारुद्दीन मियां, कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, जोसेफिना हेंब्रम, जेम्स सुशील हेंब्रम, एनामुल हक आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >