पाकुड़ : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल के माध्यम से बकरी-खस्सी चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने कार्रवाई कर चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व खस्सी को थाना क्षेत्र के कुमारपुर से बरामद कर लिया है.
चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
मुफस्सिल थाना की पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मामले में कुमारपुर निवासी नसीम शेख को गिरफ्तार किया गया है. मामले को लेकर मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंजना गांव से खस्सी चोरी का मामला प्रकाश में आया था.
पीड़ित के आवेदन पर दर्ज हुआ था मामला
थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित जार्जिस शेख के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर खोजबीन की गयी. इसी क्रम में थाना क्षेत्र के कुमारपुर गांव से चोरी की गयी खस्सी को बरामद कर लिया गया. चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया.
आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि विधिसम्मत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
