चोरी के 20 मोबाइल के साथ बदमाश गिरफ्तार

शमशेरगंज थाने की पुलिस ने चोरी के 20 मोबाइल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

फरक्का. शमशेरगंज थाने की पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, धुलियान-डाक बंगला एनएच-34 पर चेकपोस्ट से बहरामपुर से कलियाचक जा रही सरकारी बस में बैग की तलाशी लेने के क्रम में करीब 20 मोबाइल बरामद किया गया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मालदा जिले के कालियाचक निवासी शमीम शेख के रूप में की गयी है. थाना प्रभारी अभिजीत सरकार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपित को जंगीपुर की अदालत में न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद रिमांड पर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >