अधेड़ का मिला शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस

पाकुड़. मुफ्फसिल पुलिस ने कुलापहाड़ी में एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया है. शव की पहचान नहीं हो पाई है.

पाकुड़. मुफ्फसिल पुलिस ने कुलापहाड़ी में एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया है. शव की पहचान नहीं हो पाई है. सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गये. आसपास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुफ्फसिल थाने को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुट गयी. मुफ्फसिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से एक व्यक्ति के पेड़ के नीचे पड़े रहने की सूचना प्राप्त हुई थी. व्यक्ति मृत पाया गया है. शव की पहचान नहीं हो पाई है. पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAGHAV MISHRA

RAGHAV MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >