बलियाडंगाल के समीप तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत

बलियाडंगाल के समीप एक खदान के तालाब में डूबने से एक अधेड़ की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है.

पाकुड़. नगर थाना क्षेत्र के बलियाडंगाल के समीप एक खदान के तालाब में डूबने से एक अधेड़ की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है. मृतक की पहचान हिरणपुर थाना क्षेत्र के सवलापुर निवासी दुखी मरांडी के रूप में की गयी है. घटना सोमवार की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार मृतक अपने ससुराल आया था. नहाने के लिए बलियाडंगा स्थित खदान में गया. पानी अधिक होने के कारण वह खदान के गहरे पानी में चला गया और उसकी मौत हो गयी. काफी लेट तक तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों के द्वारा खोजबीन की गयी. परिजन जब खदान के पास पहुंचे तो कपड़ा रखा हुआ मिला. परिजनों ने तालाब में डूबने की आशंका जतायी. वहीं परिजनों के द्वारा घटना की सूचना 100 डायल कर नगर थाने की पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर नगर थाने के एसआइ सनातन मांझी घटना स्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों के सहयोग से मृतक को बाहर निकाला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >