लिट्टीपाड़ा : 10 फरवरी से खुलाई जायेगी फाइलेरिया उन्मूलन की दवा

लिट्टीपाड़ा. सीएचसी में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश बेसरा की अध्यक्षता में स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक हुई.

लिट्टीपाड़ा. सीएचसी में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश बेसरा की अध्यक्षता में स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक हुई. बैठक में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की रणनीति पर चर्चा की गयी. डॉ बेसरा ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को बताया कि 10 से 25 फरवरी तक एमडीए अथवा आइडीए अभियान चलाया जायेगा. इस अभियान के तहत विद्यालयों के बच्चों सहित लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई जायेगी. बताया कि 10 फरवरी को सभी आंगनबाड़ी बूथों पर बच्चों और ग्रामीणों को आईभरमेट्रिन डीएस और अल्बेंडाजोल की गोली दी जायेगी. वहीं, 11 और 12 फरवरी को सभी विद्यालयों में बच्चों और शिक्षकों को दवा खिलाई जायेगी. 13 और 14 फरवरी को राशन डीलर के दुकानों पर तथा 15 से 25 फरवरी तक घर-घर जाकर व हाट बाजारों में दवा वितरित की जायेगी. बताया कि फाइलेरिया एक लाइलाज बीमारी है, जिसका बचाव केवल नियमित दवा से ही संभव है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >