बारिश में गिरा आम का पेड़, आवागमन बाधित

लिट्टीपाड़ा-कुंजबोना पीडब्ल्यूड��� मार्ग पर दुर्गा मंदिर के समीप आम का पेड़ रोड पर गिर जाने से अवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया.

लिट्टीपाड़ा. पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से सोमवार को लिट्टीपाड़ा-कुंजबोना पीडब्ल्यूडी मार्ग पर दुर्गा मंदिर के समीप आम का पेड़ रोड पर गिर जाने से अवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया. ग्रामीणों की ओर से लगभग दो घंटे के बाद पेड़ की डाली सड़क से हटाया गया. जानकारी के अनुसार दुर्गा मंदिर के समीप आम का पेड़ काफी पुराना था. बारिश व तेज हवा के कारण पेड़ जड़ से उखड़ कर गिर गया. हालांकि इससे किसी तरह के जानमाल की क्षति नहीं हुई है. लगभग दो घंटे के बाद सड़क पर वाहनों का आवाजाही शुरू हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >