17 घंटे तक सड़क पर बवाल! तेज रफ्तार हाईवा ने ली जान, मुआवजे के लिए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

महेशपुर-गुम्मामोड़ मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से 56 वर्षीय फ्रांसिस हांसदा की मौत हो गई. मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने 17 घंटे तक सड़क जाम रखा.

महेशपुर. महेशपुर-गुम्मामोड़ मुख्य सड़क पर डूमरघाटी गांव के समीप सोमवार देर शाम तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से 56 वर्षीय फ्रांसिस हांसदा की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. सोमवार देर शाम से शुरू हुआ जाम मंगलवार करीब तीन बजे तक रहा. इस दौरान करीब 17 घंटे तक मुख्य सड़क पर आवागमन बाधित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी.

तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से अधेड़ की मौके पर मौत

जानकारी के अनुसार, डूमरघाटी आदिवासी टोला निवासी फ्रांसिस हांसदा सोमवार देर शाम सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान महेशपुर की ओर से गुम्मामोड़ की तरफ जा रहे तेज रफ्तार हाईवा, ट्रेलर संख्या जेएच 04एडी 2694, ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना गंभीर था कि फ्रांसिस हांसदा की मौके पर ही मौत हो गयी.

मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

घटना की सूचना मिलते ही महेशपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल पर जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर मंगलवार अहले सुबह पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया. दुर्घटना के बाद ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया.

सहमति के बाद हटा सड़क जाम, आवागमन हुआ सामान्य

सड़क जाम की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. मृतक के परिजनों को मुआवजा देने को लेकर प्रशासन की मौजूदगी में वार्ता हुई. वार्ता में सहमति बनने के बाद मंगलवार करीब तीन बजे ग्रामीणों ने सड़क जाम हटा लिया. इसके बाद महेशपुर-गुम्मामोड़ मुख्य सड़क पर आवागमन सामान्य हो सका.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >