महेशपुर पुलिस ने कोयला लोड दो बाइकें की जब्त

थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने चंडालमारा गांव के समीप अवैध कोयला लोड दो बाइकें जब्त की.

महेशपुर. थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने पुलिस बलों के साथ मिलकर सोमवार की अहले सुबह चंडालमारा गांव के समीप अवैध कोयला लोड दो बाइकें जब्त की. पुलिस को देखते ही अवैध रूप से कोयला ले जा रहे बाइक चालक मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गये. कोयला लदे बाइक थाना परिसर में रखा गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि चंडालमारा गांव के समीप से 10 क्विंटल अवैध कोयला लदा दो बाइकें जब्त की गई है. कोयला के अवैध परिवहन के खिलाफ छापेमारी जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >