महेशपुर सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी केंद्र में स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

महेशपुर में आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वास्थ्य और पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं को पौष्टिक आहार, स्वच्छता और बेहतर स्वास्थ्य जीवनशैली के महत्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई.

महेशपुर : महेशपुर सीडीपीओ नीलू रानी ने लक्खीपुर-बाजोटोला आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में गुरुवार को महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के निर्देशानुसार स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका चंदा रविदास, सुचिता संगा एवं प्रतिभा प्रधान सहित सेविका, सहायिका, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए. इस दौरान महिलाओं और बच्चों को पौष्टिक आहार, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं संतुलित भोजन के महत्व की जानकारी दी गयी.

जागरूकता संदेश और चित्र किये प्रदर्शित

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा जागरूकता से संबंधित संदेश एवं चित्र भी प्रदर्शित किये गये. आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में “पोषण माह 2026” से संबंधित जागरूकता संदेश भी लिखा गया. कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था.

सेविका और सहायिका सहित महिलाएं व बच्चे रहे मौजूद

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका सोफिया खातून, रुम्पा प्रामाणिक सहित महिला व बच्चे मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >