दुर्गा पूजा को लेकर पाकुड़ में तैयारी तेज, महाकाल शक्तिपीठ में तय हुई जिम्मेदारियां

पाकुड़ के महाकाल शक्तिपीठ में शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा महोत्सव की भव्य तैयारियों को लेकर मंदिर समिति ने बैठक की. जानें क्या है पूरी योजना.

पाकुड़. हीरानंदनपुर पंचायत के तलवाडांगा स्थित महाकाल शक्तिपीठ मंदिर में शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर शनिवार को बैठक हुई. अध्यक्षता मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष रामप्रवेश पासवान ने की. बैठक में पूजा पंडाल, विद्युत सज्जा, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा समेत विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गयी.

पंडाल से लेकर साफ-सफाई तक पर मंथन

समिति सदस्यों ने पूजा को शांतिपूर्ण और आकर्षक ढंग से आयोजित करने को लेकर सुझाव दिए. आयोजन की रूपरेखा तैयार करते हुए सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गयीं.

भव्य आयोजन के लिए भक्तों से सहयोग की अपील

समिति ने भक्तजनों से महोत्सव को भव्य एवं धूमधाम से मनाने में सहयोग की अपील की. बैठक में योगेंद्र ठाकुर, अविनाश झा, अश्वनी कुमार झा, कृष्णकांत सिंह समेत कई सदस्य व भक्तजन मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राघव कुमार मिश्रा

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >