लायंस क्लब के सदस्यों ने 40 जरूरतमंदों को दिया कंबल

लायंस क्लब के सदस्यों ने बुधवार को हिरणपुर प्रखंड के घाघरजानी में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया.

पाकुड़. लायंस क्लब के सदस्यों ने बुधवार को हिरणपुर प्रखंड के घाघरजानी में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया. क्लब के सचिव प्रमोद डोकानियां ने कहा कि मानव की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है. बढ़ती ठंड को देखते हुए 40 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया है. कहा कि लायंस क्लब हमेशा ही गरीब और कमजोर की सेवा में समर्पित है. ठंड को देखते हुए आगे भी यह कार्यक्रम किया जाता रहेगा. मौके पर क्लब के अध्यक्ष मनजीत रजक, नारायण भगत, निर्मल जैन, सुरेश बाकलीवाल, विष्णु साहा, संजय विश्वास, सुशील शर्मा, पंकज रक्षित आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >