केकेएम कॉलेज के छात्रों ने की लाइब्रेरी खोलने की मांग

केकेएम कॉलेज स्थित आदिवासी छात्रावास में रह रहे छात्रों ने कृषि उत्पादन बाजार समिति सचिव पद पर नव पदस्थापित संजय कच्छप से मुलाकात की.

पाकुड़. केकेएम कॉलेज स्थित आदिवासी छात्रावास में रह रहे छात्रों ने कृषि उत्पादन बाजार समिति सचिव पद पर नव पदस्थापित संजय कच्छप से मुलाकात की. इस दौरान छात्रों ने एक मिनी लाइब्रेरी खोलने की मांग की. छात्र नेता कमल मुर्मू ने बताया कि छात्रावास में रह रहे छात्र-छात्राओं को अच्छी पुस्तकें पढ़ने के लिए लाइब्रेरी की मांग की गयी है. बताया कि श्री कश्यप झारखंड में लाइब्रेरी मां के नाम से जाने जाते हैं. उन्होंने छात्रावास के छात्रों की बातों को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही लाइब्रेरी खोलने की बात कही. मौके पर छात्र नायक जयसेन सोरेन, जीवन बास्की, नवीन हांसदा, संतोष मरांडी, सुरेश मुर्मू, सोनोत किस्कू, बाबूधन मुर्मू, साहेबराम मरांडी, बाबूजी सोरेन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >